Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के नवादा में 5.7 तीव्रता का भूकंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका के नवादा में 5.7 तीव्रता का भूकंप
, बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (18:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवादा में कैलीफोर्निया से लगी सीमा पर बुधवार को तड़के भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। यह जानकारी अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने दी है।
       
भूकंप के शुरुआती झटके हावथों में कस्बे से उत्तर पश्चिम में 29 किलोमीटर की दूरी पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर उनकी तीव्रता 5.8 मापी गई, चार मिनट बाद इसी स्थान पर दूसरे झटके अनुभव किए गए। 
 
इसके बाद 2.7 से 5.6 तीव्रता के बीच के कई झटके अनुभव किए गए। भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह से 19 किलोमीटर की गहराई में था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुनाफा वसूली से सपाट बंद हुआ बाजार