Publish Date: Fri, 15 Nov 2019 (07:55 IST)
Updated Date: Fri, 15 Nov 2019 (07:59 IST)
जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया के नॉर्थ मालुकु प्रांत के तटवर्ती इलाके में गुरुवार देर रात 7.1 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूगर्भशास्त्रियों ने यह जानकारी दी।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र तटीय शहर टर्नेट के उत्तर-पश्चिम में 140 किलोमीटर की दूरी पर 45 किलोमीटर की गहराई पर था।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि प्रशांत क्षेत्र में विनाशकारी सुनामी की आशंका नहीं है। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी ने हालांकि लोगों से ऐहतियात के तौर पर समुद्र के तटों से दूर रहने को कहा। भूकंप स्थानीय समयानुसार देर रात 1 बजकर 17 मिनट पर आया। इससे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।