Publish Date: Wed, 08 Jan 2020 (09:50 IST)
Updated Date: Wed, 08 Jan 2020 (09:55 IST)
तेहरान। अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच ईरान से एक और बड़ी खबर आई है। पिछले 2 घंटे में ईरान में भूकंप के 2 बड़े झटके महसूस किए गए।
ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार भूकंप के ये झटके दक्षिणी क्षेत्र में महसूस किए गए हैं। खबरों के अनुसार रिक्टर स्केल पर इन भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.5 और 4.9 मापी गई है। खबरों के अनुसार भूकंप के ये झटके परमाणु संयंत्र के पास महसूस किए गए हैं।
हालांकि इससे जान-माल का कितना नुकसान हुआ है। इसका पता नहीं चल पाया है। इससे पहले तेहरान में यूक्रेन का बोइंग विमान क्रैश हो गया था। इसमें करीब 180 लोग सवार थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ।