Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जोरदार भूकंप से थर्राया इटली

हमें फॉलो करें जोरदार भूकंप से थर्राया इटली
रोम , रविवार, 30 अक्टूबर 2016 (16:22 IST)
रोम। मध्य इटली में एक सप्ताह बाद आज फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से छोटे शहरों और कस्बों के कई भवन और ऐतिहासिक चर्च क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। प्रारंभिक आकलन में भूकंप की तीव्रता 7.1 होने का अनुमान व्यक्त किया गया था।  भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। गत 24 अगस्त को इसी इलाके में आए तेज भूकंप के कारण 300 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप से इन शहरों और कस्बों में कई भवन धराशायी हो गए थे।
 
टेलीविजन खबरों में उम्बेरिया में पेरूगिया के पास नोर्सिया शहर के बीच में एक चर्च को ढहते दिखाया जा रहा है। शहर के कुछ हिस्से में पहले से ही बंद कर दिया गया है।
 
गत पांच दिनों से देश में भूकंप के कई बार झटके महसूस किए गए। आज के झटके का केंद्र ऑस्ट्रिया सीमा के पास सुदूर उत्तर में बोलजानो में था। राजधानी रोम में भी इसके तेज झटके महसूस किये गये। इन क्षेत्रों में गत बुधवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे।
 
आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी और कर्मचारी जान-माल के नुक्सान का पता लगा रहे हैं। भूकंप से सेंट बेनेडिक्ट के ऐतिहासिक बेसिलिका बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्यमंत्री अखिलेश के कार्यक्रम में भगदड़, कई घायल