Publish Date: Wed, 20 Jul 2016 (10:17 IST)
Updated Date: Wed, 20 Jul 2016 (10:20 IST)
टोक्यो। टोक्यो में बुधवार को चार दिनों में तीसरी बार भूकंप आया। हालांकि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि सुबह सात बज कर 25 मिनट पर टोक्यो और पूर्वी जापान के इलाकों में 5.0 की तीव्रता का भूकंप आया।
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केन्द्र राजधानी से पूर्व इबाराकी में करीब 44 किलोमीटर (27 मील) गहराई में था। सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। (भाषा)