Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापान में तेज भूकंप के झटके, सुनामी का खतरा नहीं

हमें फॉलो करें जापान में तेज भूकंप के झटके, सुनामी का खतरा नहीं
, मंगलवार, 9 मई 2017 (10:10 IST)
टोक्यो। दक्षिणी जापान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान की मौसम संबंधी एजेंसी ने समुद्र के स्तर में थोड़े बदलाव की चेतावनी दी है लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएस ज्योलॉजिकल सर्वे) के अनुसार दक्षिणी ओकिनावान चेन में मियाको द्वीप में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई से 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।
 
मियाको 55,000 जनसंख्या वाला द्वीप है और यह दक्षिण-पूर्वी टोक्यो से 1,840 किमी (1,143मील) और पूर्वी ताइपे से 380 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
जापान चार टेक्टोनिक प्लेट के मुख्य केंद्र में है। यहां भूकंप के झटके अक्सर आते रहते हैं। लेकिन सख्त इमारत कोड और बड़े पैमाने पर भूकंप को लेकर जागरूकता की वजह से यहां कम क्षति पहुंचती है।

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च, 2011 को समुद्र के अंदर आए भूकंप से जापान के उत्तरपूर्वी तट पर सुनामी आ गई थी, जिससे 18,500 लोगों की मौत हो गई या वे लापता हो गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीन रिएक्टरों से रिसाव होने लगा था। यह दुर्घटना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान में हुआ सबसे बड़ा हादसा था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नशे में था गुजरात के उपमुख्यमंत्री का बेटा, एयरपोर्ट पर किया हंगामा