Publish Date: Fri, 06 Oct 2017 (15:29 IST)
Updated Date: Fri, 06 Oct 2017 (15:33 IST)
टोक्यो। जापान के पूर्वी तट पर शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता आंकी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र इवाकि, होंशु से 300 किमी पूर्व जमीन की सतह से 77.8 किमी गहराई में था। (भाषा)