Publish Date: Fri, 12 Jan 2018 (08:12 IST)
Updated Date: Fri, 12 Jan 2018 (08:14 IST)
यांगून। मध्य म्यांमार के सुदूर इलाकों में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने छह दर्ज की गई।
इसका केन्द्र म्यांमार की राजधानी रंगून के उत्तर-पश्चिम में 176 किलोमीटर दूर और फ्यू नगर के पश्चिम में 40 किलोमीटर दूर जमीन से दस किलोमीटर नीचे था।
फ्यू के स्थानीय सांसद थेट सीन ने बताया कि भूकंप बहुत शक्तिशाली था और तीन बार महसूस किया गया। जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं। (वार्ता)