Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

हमें फॉलो करें उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं
, शनिवार, 1 मई 2021 (09:08 IST)
टोकियो। उत्तरी जापान में शनिवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इससे सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है। इस भूकंप में जान-माल का नुकसान होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

जापान मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र उत्तरी जापान में मियागी के तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में था। इसी इलाके में मार्च 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी से करीब 20,000 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: पंजाब-हरियाणा हल्की बारिश की संभावना, दक्षिणी उत्तरप्रदेश में लू चलेगी