Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापान में भूकंप ने मचाई तबाई, 4 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

हमें फॉलो करें webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (09:27 IST)
टोक्यो। उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर बुधवार रात को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने बृहस्पतिवार सुबह संसद के एक सत्र में कहा कि भूकंप के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हुए हैं।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बृहस्पतिवार तड़के फुकुशिमा और मियागी प्रांत के तटों पर सुनामी के लिए अपनी कम जोखिम वाली चेतावनी वापस ले ली है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द कश्मीर फाइल्स' पर सियासी घमासान, सीएम बघेल ने बताया 'आधा सच', अखिलेश बोले, 'लखीमपुर फाइल्स' भी बनाओ