Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रांस के राष्ट्रपति पर फेंका अंडा, सुरक्षाबलों ने शख्स को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें फ्रांस के राष्ट्रपति पर फेंका अंडा, सुरक्षाबलों ने शख्स को किया गिरफ्तार
, सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (22:10 IST)
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर फिर से हमला हुआ है। इस बार एक शख्स ने भीड़ से घिरे मैक्रों के ऊपर अंडे जैसा कुछ फेंककर हमला किया। अचानक हुए हमले से मैक्रों जैसे ही पीछे घूमे, वैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और  शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के अनुसार, इमैनुएल मैक्रों पर हमले की यह घटना दक्षिणी फ्रांस के ल्योन शहर में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट में लिखा है कि ल्योन में यात्रा करते हुए, इमैनुएल मैक्रों पर अंडा फेंका गया।

हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए शख्स को तुरंत दबोच लिया। वैसे अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर का इस हमले के पीछे इरादा क्‍या था? उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रपति इमैनुएल ल्योन में एक इंटरनेशनल एक्जिबिशन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। उनके इस दौरे में कैबिनेट के कई मंत्री भी साथ थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, PIL मामले में SC ने दी हिदायत, हर चीज नहीं मांग सकते...