Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिस्र में आईएस ने 3 पर्यटकों का किया सिर कलम

हमें फॉलो करें मिस्र में आईएस ने 3 पर्यटकों का किया सिर कलम
, सोमवार, 31 जुलाई 2017 (10:46 IST)
काहिरा। मिस्र के एक रेड सी रिसॉर्ट में 3 पर्यटकों का सिर कलम करने तथा 3 अन्य को घायल करने वाले हमलावर का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से है।
 
जांच में शामिल 1 अधिकारी तथा 2 सुरक्षा सूत्रों ने रविवार को बताया कि आईएस से संबंध रखने वाला एक मिस्री नागरिक अब्दुल रहमान शाबान अबूकोराह ने रेड सी रिसॉर्ट में 14 जुलाई को 3 महिला पर्यटकों की हत्या कर दी थी जिसमें 2 जर्मनी की तथा 1 चेक गणराज्य की नागरिक थी। इसके अलावा 3 अन्य पर्यटकों को घायल कर दिया था।
 
होटल के कर्मचारियों द्वारा हमलावर को पकड़ने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हथियारों की तस्करी करने वाली एक महिला गिरफ्तार