Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस्र मस्जिद में हमलावरों के हाथ में थे आईएस के झंडे

Advertiesment
हमें फॉलो करें मिस्र मस्जिद में हमलावरों के हाथ में थे आईएस के झंडे
काहिरा , रविवार, 26 नवंबर 2017 (15:26 IST)
काहिरा। मिस्र के उत्तरी सिनाई में मस्जिद पर शुक्रवार को हुए हमले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा है कि हमलावारों के हाथ में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के झंडे थे। 
 
जुमे की नमाज के वक्त हुए इस हमले में कम से कम 305 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मिस्र के सरकारी वकील ने हमलावरों की संख्या 30 के करीब बताई है।
 
राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने इस हमले का बदला लेने का संकल्प लेते हुए कहा कि अब मिस्र के लोग पहले से भी ज्यादा मजबूती से आतंकवाद का मुकाबला करेंगे।
 
मिस्र की सेना ने कहा कि इस हमले की जवाबी कार्रवाई में उसने चरमपंथियों के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इस हमले के बाद मिस्र में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, लड़ाई को नाभिकीय युद्ध में बदल सकते हैं पाकिस्तान के परमाणु हथियार