Publish Date: Fri, 27 Oct 2017 (18:24 IST)
Updated Date: Fri, 27 Oct 2017 (18:29 IST)
काहिरा। मिस्र के सुरक्षाबलों ने पिछले सप्ताह पुलिस के काफिले पर घातक हमले के बाद देश के पश्चिमी रेगिस्तान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी मीना ने दी।
समाचार एजेंसी ने उच्चस्तरीय सुरक्षा स्रोत के हवाले से बताया कि सुरक्षाबलों ने पिछले सप्ताह शहीद हुए पुलिसकर्मियों का बदला लेते हुए आतंकवादियों को गहरी चोट पहुंचाई है। (वार्ता)