Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मस्जिद पर आतंकी हमले से दहला मिस्र, राष्ट्रपति बोले- बदला लेंगे

हमें फॉलो करें मस्जिद पर आतंकी हमले से दहला मिस्र, राष्ट्रपति बोले- बदला लेंगे
काहिरा , शनिवार, 25 नवंबर 2017 (08:24 IST)
काहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल सीसी ने गुरुवार को सिनाई के मस्जिद में हुए हमले का बदला लेने का संकल्प लेते हुए कहा कि अब मिस्र के लोग पहले से भी ज्यादा मज़बूती से आतंकवाद का मुक़ाबला करेंगे।
 
अब्दुल फतह अल सीसी ने घटना के बाद टीवी पर दिए संबोधन में इस हमले में मारे गए और जख्मी हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटना का बदला लिया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना और पुलिस हमारे शहीदों का बदला लेगी। आने वाले वक्त में सुरक्षा और स्थिरता स्थापित करने के लिए पूरा ज़ोर लगाया जाएगा। अल-आरिश के क़रीब अल-रावदा में जिस मस्जिद पर हमला हुआ है, वह सूफ़ी मत मानने वालों के बीच लोकप्रिय थी।
 
शुक्रवार को मिस्र में उत्तरी प्रांत सिनाई में करीब 40 बंदूकधारियों ने एक मस्जिद में नमाज़ अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया था जिसमें कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हो गए।
 
अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है मगर अधिकांश लोग मानते हैं कि इसके पीछे आईएसआईएस हो सकता है। सूफी, जिसे आईएसआईएस अपने धर्म के खिलाफ मानता है, के मस्जिद पर इन्हीं कारणों से हमला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उत्तरी सिनाई में बहुत से लोग आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद भी कर रहे थे जिसे भी हमले की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है।
 
माना जा रहा है कि मिस्र अब उत्तरी सिनाई में कड़ी कार्रवाई कर सकता है। पिछले दिनों यहां हुए हमले में 18 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय लोग सरकार की मदद कर सकते हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब हार्दिक के तीन साथियों के सेक्स वीडियो वायरल