Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में बस का अपहरण कर लगाई आग, आठ की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें China
बीजिंग , शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016 (08:44 IST)
बीजिंग। पश्चिमोत्तर चीन के शान्शी प्रांत में एक बस का अपहरण करके उसमें आग लगा दी गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी दी।

शान्शी की राजधानी शिआन शहर में फुझोउ यिनचुआन राजमार्ग पर एक सुरंग के प्रवेश के निकट कल :स्थानीय समयानुसार: दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर यह घटना हुई।

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक जांच जारी रहने का हवाला देते हुए इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक आतंकवादी कृत्य था या इसे असंतुष्ट लोगों ने अंजाम दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे मोदी