Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति को 10 साल की जेल

हमें फॉलो करें अल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति को 10 साल की जेल
, गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (08:38 IST)
सान साल्वाडोर। अल साल्वाडोर के न्यायाधिकरण ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका को गबन और धनशोधन के आरोप में 10 वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
 
न्यायाधिकरण ने पूर्व राष्ट्रपति को जनता की 30 करोड़ डॉलर धनराशि के धनशोधन और गबन का दोषी पाया। पूर्व राष्ट्रपति के वकील ने कहा कि साका इसी वर्ष अपनी सजा को कम करवाने के लिए से अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
 
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपने और दूसरों के लिए जनता के पैसे का गबन किया। अपनी पूर्व पार्टी के लिए उन्होंने 70 लाख डॉलर की राशि ली।
 
आदेश के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति को गबन के पांच और धनशोधन के लिए अन्य पांच वर्षों की सजा दी गई। उनको राज्य को 26 करोड़ डॉलर लौटाने का भी आदेश दिया गया है। न्यायालय ने साका सरकार के छह पूर्व अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के नेटवर्क में भागीदार बनने के आरोप में तीन से लेकर 16 वर्ष की सजा सुनाई है।
 
साका वर्ष 2004-2009 तक सत्ता में रहे थे। अक्टूबर 2016 में उनको उनके बेटे के शादी समारोह के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माल्या के दावे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, राहुल ने मांगा जेटली का इस्तीफा