Publish Date: Fri, 08 Dec 2017 (13:39 IST)
Updated Date: Fri, 08 Dec 2017 (13:52 IST)
हिरोशिमा। विश्व का सबसे भारी मछली ओस्टीइक्थीज जापान में मिली है जिसका वजन 2300 किलोग्राम है। बोनी फिश या हड्डीदार मछलियां ऐसी मछलियों की श्रेणी में आती हैं जिनके अंदरूनी ढांचे कार्टिलेज की बजाय हड्डी के बने होते हैं।
हिरोशिमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार शुरू में माना जा रहा था कि यह मछली सामान्य मोला मोला सनफिश प्रजाति की है लेकिन यह मोला अलेक्संद्रिनी सनफिश प्रजाति की है।
अध्ययन में कहा गया है कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की सूची के अनुसार विश्व में सबसे भारी बोनी फिश को मोला मोला के रूप में दर्ज किया जाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि उनका मकसद प्रजाति के वैज्ञानिक नाम को स्पष्ट करना था। उन्होंने गलत पहचान के एक मामले को भी हल कर लिया है।
यह अध्ययन 'इक्थीआलजिकल रिसर्च' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। एत्सुरा सवई के नेतृत्व वाले शोध दल ने दुनिया भर के एक हजार से ज्यादा दस्तावेज पेश किए। उनमें से कुछ तो 500 साल पुराने थे जिनसे इस तथ्य की पुष्टि हुई।