Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सर्जिकल हमले पर भारत को यूरोप का भी समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sergical attack
लंदन , बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (09:55 IST)
लंदन। यूरोपीय संसद के एक आला अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भारत की अग्रसक्रिय कार्रवाई की अतंरराष्ट्रीय समुदाय को सराहना करनी चाहिए और इसका समर्थन करना चाहिए। 
 
यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष रिजार्ड जारनेकी ने इस हालात को लेकर भारत के रूख की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि ये हमले पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ किए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से पैदा हो रहे इन आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में भारत को वैश्विक समर्थन मिलना चाहिए अन्यथा ये जल्द ही यूरोप और पश्चिमी देशों को निशाना बनाएंगे। पाकिस्तान पर उसकी सीमा में रहकर काम कर रहे आतंकी नेटवर्कों को खत्म करने का दबाव बनाना भी जरूरी है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत्य नडेला का वेतन 117 करोड़ रुपए