Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#webviral ये #‎sixwordstory क्या बला है?

हमें फॉलो करें #webviral ये #‎sixwordstory क्या बला है?
, बुधवार, 8 जून 2016 (20:23 IST)
फेसबुक पर इन दिनों ‪#‎sixwordstory वायरल हो रहा है। जो देखो वो इसका इस्तेमाल कर रहा है। बिना इसका मतलब जाने। मोटी बात ये है कि छ: शब्दों में अपनी कहानी कहनी होती है और ये आसान बात नहीं है।
इसकी उत्पत्ति कैसे हुई? इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। अर्नेस्ट हेमिंग्वे रेस्तरां में बैठे थे। दोस्त-यार भी थे। बातों-बातों में शर्त लगाई कि वे मात्र 6 शब्दों में पूरी कहानी कह सकते हैं। उन्होंने कर दिखाया और जीत गए। उनकी कहानी के 6 शब्द थे : "For sale: baby shoes; never worn."
 
‪#‎sixwordstory को फ्लैश फिक्शन या सडन फिक्शन भी कहा जाता है। सामान्य अवधारणा है कि न्यूनतम शब्दों में एक कहानी को बताने की कोशिश 'फ्लैश कथा' कहलाती है। 'छ: शब्द सीमा' पर स्मिथ पत्रिका ने एक संग्रह भी 2008 में निकाला था, जिसके दो सीक्वेल 2009 में प्रकाशित हुए। 
 
इंटरनेट पर ढेर सारी ‪#‎sixwordstory उपलब्ध है। आप भी दिमाग पर जोर लगाइए शायद आप भी 6 शब्दों में कहानी कह सकें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वरिष्ठ पत्रकार केके कत्याल का निधन