Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता मार्टिन लैंड का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Martin Land
, सोमवार, 17 जुलाई 2017 (10:30 IST)
वॉशिंगटन। हॉलीवुड में 1960 के दशक में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरीज 'मिशन इम्पॉसिबल' के स्टार अभिनेता मार्टिन लैंड का निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। 
 
लैंड के प्रचारक ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। प्रचारक के अनुसार लैंड का निधन शनिवार को हुआ था। 
 
लैंड ने टेलीविजन सीरीज के बाद अपने करियर में 1994 में हॉलीवुड फिल्म 'इड वुड' से जोरदार वापसी की। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुलभूषण जाधव की याचिका पर फैसला लेंगे कमर बाजवा