Farmers Protests : ईंधन के बढ़ते दामों से परेशान किसान, ट्रैक्टर लेकर संसद तक पहुंचे
ताबूत और मालाएं लेकर पहुंचे किसान
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 (20:44 IST)
Updated Date: Thu, 22 Feb 2024 (20:48 IST)
farmers protest in Greece : एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर भारत में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही प्रदर्शन योरप के देशों में चल रहा है। योरप के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं। फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड, पोलैंड, स्पेन, इटली और ग्रीस में प्रदर्शन देखा गया है।
भारत में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों पर प्रदर्शन के लिए जुटे हुए हैं। 13 फरवरी से दिल्ली मार्च का ऐलान किया गया था। सरकार से बातचीत के कारण किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बने हुए थे। लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं है, जहां किसानों का प्रदर्शन चल रहा है।
यूरोप के कई देशों में भी किसानों का बड़ा प्रदर्शन देखा जा रहा है। पिछले कई सप्ताह में यूरोप के अलग-अलग देशों में प्रदर्शन देखा गया। किसानों के प्रदर्शन के कुछ मुद्दे किसी देश और कुछ पूरे योरप से जुड़े हैं। ग्रीस की संसद के बाहर वहां के किसान न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसान ग्रीस की संसद के बाहर सैकड़ों चमकीले रंग के ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, उन्होंने खूब प्रदर्शन किया। उच्च उत्पादन लागत से नाराज हजारों किसानों ने एथेंस में विरोध प्रदर्शन किया।
इसमें कुछ किसान किसान अपनी दुर्दशा के प्रतीक के रूप में नकली ताबूत और अंतिम संस्कार की मालाएं लेकर चल रहे थे।
किसान, जिनकी मांगें यूरोप में अन्य जगहों पर किसान विरोध प्रदर्शनों के समान हैं, ने राजमार्गों और ग्रामीण कस्बों में छिटपुट नाकेबंदी करते हुए कई सप्ताह बिताए हैं।
मध्य ग्रीस के किसान भी पिछले साल आई बाढ़ से अभी भी जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि कर-मुक्त ईंधन, ऋण माफी, विदेशी प्रतिस्पर्धा के खिलाफ उपाय और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए शीघ्र मुआवजा चाहते हैं।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें