Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indonesia

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 20 जुलाई 2025 (18:56 IST)
इंडोनेशिया में एक समुद्री जहाज में भीषण आग लग गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 300 से ज्यादा यात्री सवार थे। आग काफी तेजी से पूरी जहाज को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिसमें से ऊंची लपटें और काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है। इस जलती हुई फेरी से 280 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि बच्चे सहित 18 लोग घायल हो गए हैं जबकि काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।
 
इस जहाज पर 300 से 500 के बीच सवारों की संख्या होने की आशंका जाहिर की जा रही है। काफी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया है और लापता लोगों की खोज जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
आग की लपटों के बीच यात्रियों ने लगाई छलांग
जहाज में भीषण आग लगने के बीच फंसे यात्रियों ने समुद्र में छलांग लगाना शुरू कर दिया। वीडियो में लोगों को समुद्र में कूदते देखा जा सकता है। यह आग इंडोनेशिया के तट के पास एक फेरी में लगी। इसके बाद उसमें सवार यात्रियों के बीच भयानक अफरातफरी मच गई। जहाज पर सवार 280 से अधिक लोग जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शहरी गैस कंपनियों पर कसा शिकंजा, एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस