Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पर्यटकों की बस में भयावह आग, 26 की मौत, 28 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें पर्यटकों की बस में भयावह आग, 26 की मौत, 28 घायल
बीजिंग , शनिवार, 23 मार्च 2019 (08:33 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिणी हुनान प्रांत में पर्यटकों से भरी हुई एक बस में भीषण आग लग जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए।
 
चीन के हुनान प्रांत के चैंगडे शहर में शुक्रवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर हाईवे पर एक बस में अचानक आग लग गई। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बस में करीब 53 यात्री सवार थे। आग लगने के समय बस में दो चालक और एक गाइड भी मौजूद था। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने बस के दोनों चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, पुरी से डॉ. संबित पात्रा लड़ेंगे चुनाव