Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैलिफोर्निया के जंगल में आग, 500 घर जले, खतरे में 5000

हमें फॉलो करें कैलिफोर्निया के जंगल में आग, 500 घर जले, खतरे में 5000
, शनिवार, 28 जुलाई 2018 (11:35 IST)
फाइल फोटो

रेड्डिंग (अमेरिका)। उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग में 500 घर जल गए हैं और 5000 अन्य खतरे का सामना कर रहे हैं। सोमवार को एक वाहन में मशीनी गड़बड़ी के कारण यह आग लगी थी।

कैलिफोर्निया अग्निशमन विभाग की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि घरों को नुकसान पहुंचने का आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है। कल रात तक आग 194 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। सोमवार को एक वाहन में मशीनी गड़बड़ी के कारण यह आग लगी थी।

मंगलवार को यह नियंत्रण से बाहर हो गई और रेड्डिंग शहर तक पहुंच गई। आग से अपनी जान को खतरे के चलते करीब दस हजार लोग शहर से सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। आग दो दमकलकर्मियों की जान ले चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर में भीड़ का पुलिस पर हमला, एसपी समेत 10 घायल