Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाइजीरिया में आतंकियों ने तेल पाइपलाइन में लगाई आग

Advertiesment
हमें फॉलो करें नाइजीरिया में आतंकियों ने तेल पाइपलाइन में लगाई आग
येनागाओ , रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (08:02 IST)
येनागाओ। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकवादियों ने कच्चे तेल की एक पाइपलाइन पर आग लगा दी।
 
एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि उघेली क्षेत्र स्थित सरकारी कंपनी एनएनपीसी और एक स्थानीय कंपनी की ओर से संयुक्त रुप से संचालित तेल पाइपलाइन में कल रात आतंकवादियों ने आग लगा दी।
 
उन्होंने कहा कि हमला करने वाले आतंकवादी संगठन का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि नाइजीरिया में तेल पाइपलाइनों पर आतंकवादी अक्सर हमले करते रहते हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉस एंजिल्स में रेस्तरां में गोलीबारी, तीन मरे, 12 घायल