Publish Date: Sun, 22 Apr 2018 (10:39 IST)
Updated Date: Sun, 22 Apr 2018 (10:45 IST)
बेंगाजी। लीबिया में आतंकवादियों ने अल-वाहा तेल कंपनी की पाइपलाइन में शनिवार को आग लगा दी जिसके कारण प्रतिदिन 70,000 बैरल और 100,000 बैरल तेल नुकसान होने का अनुमान है। इस घटना से दुनियाभर में तेल के दाम और तेजी से बढ़ने की आशंका है।
लीबिया की सरकारी तेल कंपनी राष्ट्रीय तेल निगम (एनओसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। एनओसी ने आग लगने की वजह अज्ञात बताया लेकिन एक सूत्र ने इस घटना के पीछे एक आतंकवादी समूह की हाथ बताई है।
आग उत्तर-पश्चिम मराडा से 21 किलोमीटर दूर उसी क्षेत्र में लगी है, जहां गत दिसंबर महीने में तेल पाइपलाइन में आग लगी थी। उस समय भी प्रतिदिन 70,000 बैरल से 100,000 बैरल का नुकसान हुआ था।
लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी अधिक हैं। एनओसी ने बताया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)