Publish Date: Tue, 21 Jun 2016 (09:07 IST)
Updated Date: Tue, 21 Jun 2016 (09:14 IST)
काराकस। दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला की सेट्रल बैंक में एक बंदूकधारी व्यक्ति घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए हैं और इसके बाद हमलावर भी मारा गया।
एक बैंक कर्मचारी ने बताया, 'हमलावर एक युवक था और वह बैंक के अंदर अपने साथ एक ब्रीफकेस लाया था। उसने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी और कहा कि उसके पास बम है।' इस घटना में दो लोग घायल हो गए।
बैंक कर्मचारी के अनुसार बंदूकधारी इसके बाद दूसरी मंजिल पर चला गया जहां सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया। पुलिस सूत्रों ने हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है। (वार्ता)