Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रांस में प्रवासियों के लिए बनाए गए केन्द्र में गोलीबारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें firing in france
नैनटेस , गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (11:00 IST)
नैनटेस। फ्रांस में प्रवासियों के लिए बनाई गई एक इमारत में गोलीबारी हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस इमारत को केलै के जंगल शिविर से हटाए जाने वाले प्रवासियों के लिए बनाया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि फ्रांस के उत्तर-पश्चिमी तट पर सेंट ब्रेविन में बनी इमारत पर मंगलवार रात को गोलीबारी की गई। इस इमारत में ‘जंगल’ शिविर से निकाले गए करीब 70 लोगों को रखे जाने की उम्मीद है।
 
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने 2016 के अंत तक जंगल शिविर को नष्ट करने का संकल्प लिया है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में करीब 7,000 से 10,000 लोग बेहद खराब स्थितियों में रह रहे हैं।
 
इस गोलीबारी के संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सेंट ब्रेविन के मेयर यान्निक हौरी ने इस घटना को अस्वीकार्य एवं गैरजिम्मेदाराना कृत्य बताया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बौखलाया पाक बोला, अमेरिका घटती शक्ति...