Publish Date: Wed, 04 Nov 2020 (08:21 IST)
Updated Date: Wed, 04 Nov 2020 (08:29 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में नेवादा के हेंडर्सन में गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।केएसएनवी न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे घटित हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पहले पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध से संपर्क साधने की कोशिश की और बाद में उसको गोली मार दी। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।(भाषा)