Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओहायो स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, हमलावर गिरफ्तार

Advertiesment
Ohio school
शिकागो। अमेरिका में ओहायो के एक हाईस्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि स्कूल के एक कर्मचारी की तत्परता से किसी प्रकार का जान माल का नुकसान होने से बच गया।
 
ओहायो की राजधानी कोलंबस में पुलिस ने 18 साल के अदन अब्दुल्ला को कल सुबह शिओटो हाई स्कूल के अंदर गोलीबारी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने बताया कि स्कूल के एक कर्मी की तत्परता से यह घटनाक्रम कुछ मिनट ही चला और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
 
कोलंबस पुलिस प्रमुख किम्बर्ली याकूब ने बताया कि एक कर्मचारी ने लड़के से बात की। छात्र के पास हथियार था। कर्मचारी ने उसे कम से कम इतनी देर तक शांत रखा कि पुलिस को उसे हिरासत में लेने का पर्याप्त समय मिल गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
पुलिस ने बताया कि अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर ‘‘स्कूल सुरक्षा क्षेत्र’’ में गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पड़ोसी ने किया महिला से बलात्कार, आरोपी फरार




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi