Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टेक्सास के स्कूल में 18 साल के लड़के ने चलाई गोलियां, 21 की मौत, अमेरिका में राष्ट्रीय शोक

Advertiesment
texas
अमेरिका के टेक्सास में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक 18 साल के लड़के ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपने ही स्कूल के 21 लोगों की जान ले ली। घटना से अमेरिका में हड़कंप मच गया। देश में 4 दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
 
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि मंगलवार दोपहर उवाल्डे शहर में एक 18 वर्षीय युवक ने स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिसमें 18 बच्चे शामिल हैं।
 
पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को मारने का दावा किया है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया।
 
घटना के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चे को कभी नहीं देख पाएंगे। यह वक्त है जब हमें इस दर्द को एक्शन में बदलना है।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनो, गुलमोहर, तुम जिंदा हो... एक पेड़ के कटने की मार्मिक व्यथा