Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यरुशलम में गोलीबारी, तीन इसराइली घायल

हमें फॉलो करें यरुशलम में गोलीबारी, तीन इसराइली घायल
यरुशलम , शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (14:33 IST)
यरुशलम। इसराइल की राजधानी यरुशलम में धार्मिक स्थल के पास शुक्रवार को तीन बंदूकधारियों ने पुलिस को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें तीन इसराइली नागरिक घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बाद में तीनों बंदूकधारी मारे गए। 
 
पुलिस प्रवक्ता लुबा सिमरी ने कहा कि धार्मिक दृष्टि से यहूदियों, मुसलमानों और ईसाइयों तीनों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल यरुशलम के पास बंदूकधारियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि बंदूकधारी एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर मस्जिद परिसर के अंदर की ओर भागे। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीनों बंदूकधारी मारे गए। 
 
पुलिस प्रवक्ता मिक्की रोशनफिल्ड ने बताया कि इसराइली मीडिया में जो फुटेज जारी किया गया, उसमें पुलिसकर्मियों को एक आदमी का पीछा करके गोली मारते हुए दिखाया गया है। इसराइली अधिकारी हमलावरों की पहचान करने में जुटे हैं। फिलिस्तीन के अधिकारियों की ओर से  इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 
गौरतलब है कि यरुशलम मुसलमान, यहूदी तथा ईसाइयों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जिसको लेकर लंबे समय से आपस में विवाद है। यहूदियों का पूजास्थल, टेम्पल माउंट पूर्व यरुशलम में स्थित है। यहूदियों की धार्मिक मान्यता के अनुसार यह एक मोक्ष स्थल है। इस्लाम धर्म के अनुयायियों का पवित्र स्थल अल-अक़्सा मस्जिद यहीं मौजूद है। मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना के बाद यह तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। ईसाइयों का पवित्र स्थल सेपलिका गिरजाघर है और माना जाता है कि ईसा मसीह को यहीं सूली पर लटकाया गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब यूपी विधानसभा को उड़ाने की धमकी, एक गिरफ्तार