Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 लोगों की मौत, 21 गंभीर रूप से घायल, कई लापता

Advertiesment
Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में शनिवार रात आई भीषण बाढ़ के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए।
 
स्थानीय आपदा एजेंसी की आपात इकाई के प्रमुख कोरी सिमबोलोन ने बताया कि मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ से जयापुरा जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं तथा बाढ़ से 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और 18 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
 
सिमबोलोन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे आई इस बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। 3 हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बाढ़ की वजह से दर्जनों मकान, इमारतें, पुल और अन्य आधारभूत ढांचा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ के कारण हुई क्षति का आकलन भी किया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान, 2025 के बाद भारत का हिस्सा बन जाएगा पाकिस्तान