Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाइजर में बाढ़, 38 लोगों की मौत, 92,000 बेघर

Advertiesment
हमें फॉलो करें flood in Niger
नियामी , गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (10:33 IST)
नियामी। नाइजर में बीते जून से आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 38 लोग मारे गए हैं और 92,000 लोग बेघर हो चुके हैं।
 
मानवाधिकार मामलों में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि अगस्त में हुई भीषण बारिश की वजह मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। सरकार के पिछले आंकड़े के अनुसार बाढ़ में 14 लोगों की जान गई थी। हालांकि अब यह आंकड़ा बढ़ गया है।
 
विश्व निकाय ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि बाढ़ की वजह से 26,000 से अधिक पशु लापता हैं और 9,000 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार प्रशासन और गैरसरकारी संगठनों ने अब तक 50,000 से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई है। कई बेघरों ने स्कूलों और अन्य सार्वजनिक इमारतों में शरण ले रखी है।
 
नाइजर में इन दिनों बारिश का मौसम होता है। बहरहाल, भीषण सूखे की वजह से खाद्य संकट की समस्या से उबरने के लिए संघर्ष किया है।
 
दुनिया के निर्धनतम देशों में से एक नाइजर में करीब 3,00,000 शरणार्थी और आंतरिक रूप से विस्थापित लोग भी हैं, जो देश के दक्षिण पूर्वी हिस्से और समीपवर्ती नाइजीरिया में बोको हराम के उग्रवाद के चलते अपने घर छोड़कर आए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हवाई अड्डे पर हवा में टकराए दो विमान