Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रांस में बंधक संकट समाप्त, 2 हमलावर ढेर

हमें फॉलो करें फ्रांस में बंधक संकट समाप्त, 2  हमलावर ढेर
पेरिस , मंगलवार, 26 जुलाई 2016 (14:55 IST)
पेरिस। उत्तरी फ्रांस के रूईन स्थित एक चर्च में दो हमलावरों ने चाकू की नोंक पर कुछ लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को मारकर बंधकों को छुड़ा लिया। हालांकि इस बचाव अभियान के दौरान एक बंधक की भी मौत हो गई। 
 
इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा था कि चाकू से लैस दो लोगों ने चार से छह लोगों को चर्च के अंदर बंधक बना लिया था।
 
बंधकों में चर्च के पादरी, दो ननें और चर्च जाने वाले कुछ लोग शामिल थे। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चाकूबाजों को ढेर कर दिया। चर्च परिसर में तलाशी अभियान जारी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चार साल की बच्ची से बलात्कार, राज्यसभा में निंदा