Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओलोंद के भाषण के दौरान फ्रांसीसी अधिकारी से चली गोली

हमें फॉलो करें ओलोंद के भाषण के दौरान फ्रांसीसी अधिकारी से चली गोली
पेरिस , बुधवार, 1 मार्च 2017 (09:26 IST)
पेरिस। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद के भाषण के दौरान पुलिस के एक शार्पशूटर के हथियार से दुर्घटनावश गोली चल गई, जिससे दो व्यक्ति मामूली रूप से जख्मी हो गए।
 
फ्रांस के शैरेंट क्षेत्र के शीर्ष अधिकारी पियरे एनगहाने ने बताया कि पश्चिमी शहर विलोगनान में जब ओलोंद तेज गति वाली एक नई रेलवे लाइन का उद्घाटन कर रहे थे उसी दौरान यह घटना हुई।
 
क्षेत्रीय निरीक्षक ने बताया कि वह सैन्य पुलिस अधिकारी अपनी नियमित तैनाती वाले एक उंचे स्थान पर था, कि अचानक उसके हथियार से गोली चल गई। यह पूछने पर कि क्या शार्पशूटर के हथियार से दुर्घटनावश गोली चली थी, एनगहाने ने कहा 'हां..इसमें कोई संदेह नहीं है।' उन्होंने बताया कि गोली चलने से दो व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए हैं। दोनों के एक-एक पैर में थोड़ी चोट आई है।
 
एलिसी पैलेस के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि ओलोंद श्रोताओं के सामने बने एक मंच से भाषण दे रहे हैं, कि तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई देती है।
 
इसके बाद ओलोंद रूके और आवाज वाली दिशा में मुड़े। कुछ देर देखने के बाद उन्होंने कहा कि उनके विचार से कोई गंभीर बात नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण फिर से शुरू कर दिया।
 
यह घटना ओलोंद के भाषण के समाप्त होने से करीब 20 मिनट पहले हुई। गोली चलने पर उनका भाषण 20 से भी कम सेंकेंड के लिए बाधित हुआ। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नस्लवाद से प्रेरित थी कंसास में भारतीय की हत्या : व्हाइट हाऊस