Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सबसे बड़े आकाशगंगा समूह का पता चला

Advertiesment
हमें फॉलो करें सबसे बड़े आकाशगंगा समूह का पता चला
बोस्टन , शुक्रवार, 8 जनवरी 2016 (17:37 IST)
बोस्टन। खगोलविदों ने एक विशाल आकाशगंगा समूह का पता लगाया है, जो हमारे मिल्की वे से 1,000 गुना बड़ा है और जो बिग बैंग के बाद केवल 3.8 अरब वर्ष पहले अस्तित्व में आया था। बिग बैंग के लाखों वर्ष बाद अस्तित्व में आए ब्रह्मांड में शुरुआत में ठोस और गैसों का बेतरतीब मिश्रण था।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की आकाशगंगाओं के एक विशाल आकाशगंगा समूह का रूप अख्तियार करने में कई और अरब वर्ष लगेंगे। मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी), मिसौरी विश्वविद्यालय और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के खगोलविदों ने आईडीसीएस 1426 का पता लगाया है, जो अब तक खोजे गए आकाशगंगाओं के समूह में सबसे अधिक विशाल है।

पृथ्वी से करीब 10 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित इस आकाशगंगा समूह में हजारों आकाशगंगाएं शामिल हैं और यह महासंरचना सूर्य से ढाई लाख अरब गुना बड़ी है और हमारे मिल्की वे आकाशगंगा से 10,000 गुना बड़ी है। इस खोज का प्रकाशन 'एस्ट्रोफिजिकल जर्नल' में किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi