Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रमज़ान के दौरान संगीत, ड्रम और डांस पर प्रतिबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gambia
जोहानिसबर्ग , मंगलवार, 14 जून 2016 (08:33 IST)
जोहानिसबर्ग। पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया ने रमज़ान के इस पवित्र महीने में संगीत और ड्रम बजाना तथा डांस करने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसका लोग पालन भी कर रहे हैं।
 
गाम्बिया के राष्ट्रपति ने गत वर्ष दिसंबर में ही इस देश को इस्लामिक राष्ट्र घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता लैमीन निजे ने आज कहा कि लोगों से निवेदन किया गया है कि यदि कोई ऐसा कानून का उल्लंघन करता हुआ दिखाई दे तो तुरंत उसकी शिकायत दर्ज कराई जाए।
 
उन्होंने कहा कि चूंकि लोग इस नये कानून का पालन कर रहे हैं और किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिल रहा है इसलिये इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
राष्ट्रपति द्वारा इस देश को मुस्लिम देश घोषित किए जाने के साथ इस बात पर भी बल दिया गया था कि यहां इस्लामिक धर्म के लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। कुछ समय पहले ही एक सरकारी आदेश में इस बात की घोषणा की गई थी कि महिला कर्मचारियों को उनके बाल ढंकना आवश्यक है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह जारी किए गए एक पुलिस सूचना के मुताबिक सभी पर्वों और त्यौहारों के दौरान दिन हो या रात के समय ड्रम बजाना, शोर करना, संगीत बजाना या नाचना प्रतिबंधित है। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे माफ़ नहीं जाएगा। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दलाई लामा की दुनिया को दी नसीहत, भारत से सीखें धार्मिक सौहार्द