Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेंडर बदलवा कर दो भाई बन गए 'दो बहनें'

हमें फॉलो करें जेंडर बदलवा कर दो भाई बन गए 'दो बहनें'
आयरलैंड की दो सगी बहनों की तस्वीर देखकर कोई भी विश्वास नहीं करेगा कि दरअसल ये कुदरती रूप से लड़की के रूप में पैदा नहीं हुई थीं। इन दोनों ने अपनी मां की कोख से लड़के के रूप में जन्म लिया था और बाद में लिंग बदलवा लिया। अब ये दोनों पुरुष से स्त्री हो गए।
वाकई इस तस्वीर देखने के बाद तो पहली नजर में यही महसूस हो रहा है ना कि ये सगी बहनें ही हैं, लेकिन असल में ये दोनों लिंग बदलवाने के पहले सगे भाई थे। सगे भाईयों में इतना प्रेम था कि उन्होंने 'बहनें' बनने का फैसला कर डाला ताकि जीवनभर साथ-साथ ही रह सकें। 
webdunia
इन दोनों की आयु भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है। आयरलैंड में रहने वाली जिमी की उम्र 23 बरस है तो उसकी बहन चोय की उम्र 20 साल। इन दोनों ने बाकायदा उच्च स्तरीय डॉक्टरों की टीम की मदद से अपना जेंडर बदलवा लिया और लड़के से लड़की हो गए। लड़की बनने के पहले 20 साल की जोय का नाम डेनियल हुआ करता था लेकिन जेंडर बदलने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया जबकि जिमी ने अपना नाम चेंज नहीं किया
 
लड़के से लड़की बन जाने के बाद ये दोनों एक ही छत के नीचे रहती हैं और बड़ी बहन तो जॉब करके पैसा भी कमा रहीं हैं। जिमी आयरलैंड के ही एक बार में काम करती है और मदीरा के शौकीनों को लबों पर मुस्कान के साथ शराब परोसती है ज‍बकि छोटी बहन चोय हेयरड्रेसर बनाना चाहती है और उसकी पढ़ाई में व्यस्त है। 
webdunia
इन दोनों बहनों की संक्षेप में कहानी यह है कि जब वे छोटी थीं यानी दोनों छोटे भाई थे, तब उनमें असीम प्यार था। बचपन से ही उनका सपना था कि जब वे बड़े हो जाएंगे तो शादी नहीं करेंगे, बल्कि अपना जेंडर बदलवा कर लड़के से लड़की बन जाएंगे और ताउम्र साथ ही रहेंगे। 

बड़े होने के बाद वाकई इन दोनों ने अपना जेंडर बदलवाया और दुनिया व समाज की परवाह नहीं की। 23 वर्षीया जिमी और 20 साल की चोय अपनी जेंडर सर्जरी के बाद काफी खुश नजर आ रहीं हैं। 
 
इन बहनों का कहना है कि हम दोनों खुश हैं, हमें जमाने से क्या लेना-देना..हम इस नए बदलाव में खुद को ढालने की कोशिश कर रही हैं। हमें इसकी परवाह नहीं है कि समाज हमें स्वीकार करेगा या नहीं, बस हम खुश हैं और अपनी आजादी के मुताबिक हमने जो काम किया है, उससे संतुष्ट हैं। आप हमारी खुशी का कभी अंदाज नहीं लगा पाएंगे...  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अकरम को भी तनाव रहता था विराट की बल्लेबाजी से