Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मरी हुई गर्लफ्रैंड से इस तरह की शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Girlfriend
, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (15:39 IST)
प्यार की कोई सीमा, कोई दायरा नहीं होता। लोग अपना प्यार साबित करने के लिए सारी हदों को तोड़ डालते हैं। ऐसी ही एक कहानी है ताईवान के हसियानचू गांव में रहने वाले एक शख्स लाई की जिसने अपना प्यार साबित करने के लिए समाज के सारे नियम ताक पर रख दिए।
'द मेल ऑनलाइन' में छपी एक कहानी के अनुसार ताईवान में इस शख्स ने प्यार की अलग ही मिसाल पेश की है। अपनी गर्लफ्रैंड की मौत के बाद उसने कुछ ऐसा किया जिससे वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए। लाई नाम का यह लड़का अपनी गर्लफ्रैंड से शादी करने वाला था लेकिन किसी कारण उसकी मौत हो गई। 
 
इसके बाद भी लड़के ने लड़की से अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए लड़की की राख से शादी की। वह अपनी गर्लफ्रैंड को दिखाना चाहता था कि वह उससे कितना प्यार करता है। इसके लिए उसने लड़की की राख से शादी कर ली। यही नहीं, लड़की की राख जिस बड़ी शीशी में रखी गई थी, उसे दुल्हन का लिबास भी पहनाया गया। शादी के बाद लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को विदाई भी दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थाईलैंड में सुरक्षाकर्मियों ने विवादित बौद्ध मंदिर को घेरा