Publish Date: Fri, 12 Oct 2018 (12:08 IST)
Updated Date: Fri, 12 Oct 2018 (12:14 IST)
इंटरनेट यूजर्स के लिए बुरी खबर यह है कि अगले 48 घंटे तक दुनिया भर में इंटरनेट सेवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि मेन डोमेन सर्वर के मेंटेनेंस की वजह से कुछ समय के लिए बंद रहेगा। अत: आप इंटरनेट संबंधी सभी जरूरी काम जल्द से जल्द निपटा लें।
रशिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट उपभोक्ताओं को अगले 48 घंटों के दौरान नेटवर्क कनेक्शन फेल हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'द इंटरनेट कॉरपोरेशन ऑफ असाइन्ड एंड नंबर्स' इस अवधि के दौरान मेंटेनेंस से जुड़ा काम करेगी।
ICANN के अनुसार, साइबर अटैक की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ऐसा करना जरूरी हो गया है।
कम्युनिकेशंस रेगुलेटरी अथॉरिटी (CRA) ने कहा है कि एक सुरक्षित, स्थिर और लचीला DNS सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल इंटरनेट शटडाउन जरूरी है। अगर इंटरनेट यूजर्स के नेटवर्क ऑपरेटर्स या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं तो इंटरनेट की सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
इंटरनेट यूजर्स को अगले 48 घंटे के दौरान वेब पेज एक्सेस करने या कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस करने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, अगर यूजर पुराना ISP का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें ग्लोबल नेटवर्क एक्सेस करने में परेशानी होगी। हालांकि, सिस्टम सिक्योरटी को अनेबल करके इस प्रभाव से बचा जा सकता है।
webdunia
Publish Date: Fri, 12 Oct 2018 (12:08 IST)
Updated Date: Fri, 12 Oct 2018 (12:14 IST)