Publish Date: Mon, 14 Dec 2020 (18:11 IST)
Updated Date: Mon, 14 Dec 2020 (18:24 IST)
नई दिल्ली। दुनिया भर उस समय सनसनी फैल गई जब गूगल की कई सेवाएं और यूट्यूब की सेवाएं बंद हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद सेवाएं पुन: बहाल हो गईं। गूगल की सेवाएं करीब 45 मिनट तक ठप रहीं।
शाम करीब 5.20 बजे गूगल की जीमेल सेवा और हैंगआउट समेत कई सेवाओं पर असर पड़ा। यूट्यूब भी कुछ समय के लिए बंद हो गया। हालांकि करीब 45 मिनट बाद सभी सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दरअसल, जो लोग गूगलपे के जरिए पेमेंट करते हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गूगल की मेल सेवा भी काफी देर तक बंद रही। ट्विटर पर इसको लेकर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं जाहिर कीं।