sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

35 साल का दादा, पोते की उम्र 116 साल!

Advertiesment
हमें फॉलो करें ID
लाहौर , गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (07:56 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में हुए गड़बड़-झाले में डेटाबेस प्राधिकरण ने पोते को दादा से भी ज्यादा उम्रदराज बनाते हुए पहचानपत्र में उसकी आयु 35 के बजाए 116 साल बता दी है।
 
जिओ न्यूज की आज की खबर के अनुसार, इस गड़बडी़ के कारण नाराज नासीर अहमद का कहना है कि राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (नारडा) की इस गलती के कारण वह किसी सरकारी कार्यालय नहीं जा सकते और ना हीं रोजगार पा सकते हैं।
 
पहचानपत्र के अनुसार, अहमद ना सिर्फ अपने पिता, बल्कि दादा से भी ज्यादा उम्र के हैं। नारडा ने अहमद के जन्म का वर्ष 1900 दर्ज किया है, जबकि उसके पिता का जन्म 1960 में हुआ है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ढेर सारे फीचर्स के साथ Apple i-phone 7 लांच