Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में कार से कुचलकर ली थी 15 लोगों की जान, दोषी युवक को मिली मौत की सजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन में कार से कुचलकर ली थी 15 लोगों की जान, दोषी युवक को मिली मौत की सजा
, मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (15:53 IST)
बीजिंग। चीन ने पिछले साल हुनान प्रांत के भीड़भाड़ वाले इलाके में अपनी कार से 15 लोगों को कुचलने के दोषी व्यक्ति को मंगलवार को मौत की सजा दे दी।


यांग जानयुन नाम के ‍व्यक्ति ने बीते साल सितंबर में अपनी लैंड रोवर कार से हेंगदोंग शहर के एक चौराहे पर पैदल जा रहे यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 43 लोग घायल हो गए थे।

हुनान प्रांत की एक अदालत ने मंगलवार को कहा, उसने खतरनाक तरीके से लोगों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए यांग को सुनाई गई मौत की सजा पर तामील की। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने यांग को प्रतिशोधी अपराधी कहा था। उस पर नशीली दवाओं, चोरी और जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या प्रयागराज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी...