Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जमैका के पब में गोलीबारी, तीन की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gunman
किंग्स्टन , रविवार, 6 नवंबर 2016 (09:08 IST)
किंग्स्टन। जमैका के एक पब में एक बंदूकधारी ने चार लोगों पर गोली चला दी जिसमें से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि दक्षिण पूर्वी जमैका के सेंट कथरीन पेरिश में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में दो पुरूषों और एक महिला की जान चली गई। जख्मी हुआ एक अन्य पुरूष अस्पताल में है और उसकी हालात गंभीर लेकिन स्थिर है।
 
मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान और उम्र उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने वारदात का मकसद भी नहीं बताया है। इसकी जांच की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंदूक की आशंका से सभा में हड़कंप, ट्रंप को स्टेज से हटाया...