shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाफिज सईद के साले ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Advertiesment
Hafis Saeed
कश्मीर के सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद हाफिज सईद की पत्नी के भाई अब्दुर रहमान मक्की ने शहीद जवानों के खिलाफ जहर उगला है।
पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक रैली को संबोधि‍त करते हुए जमात-उद-दावा के नंबर-2 ने भारतीय जवानों की तुलना गीदड़ से की और आतंकियों को शेर बताया। उसने कहा, 'दो शेरों ने गीदड़ों के काफिले को घेर लिया और उन पर भारी पड़े।' रैली में जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद भी मौजूद था। पंपोर हमले के अगले ही दिन रविवार को अयोजित इस रैली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मक्की खुलेआम पाकिस्तानियों से हिंदुस्तान के खि‍लाफ जंग में हिस्सा लेने की अपील कर रहा है।
 
फेसबुक के जरिए पोस्ट किए गए इस वीडियो में मक्की सरेआम पाकिस्तानियों से हिंदुस्तान के खि‍लाफ युद्ध में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहता है, 'मैं रहीम यार खान से मिलने जा रहा था तो तब भारतीय मीडिया चीख रही थी- 'पंपोर में हमारी सेना, हमारे हीरो ट्रेनिंग से बड़ी बसों में लौट रहे थे, जिन्हें दो आतंकियों ने घेर लिया।' लेकिन मैं तो कहूंगा कि दो शेरों ने गीदड़ों के काफिले को घेर लिया।' 
 
गौरतलब है कि कश्मीर के पंपोर में 25 जून को आतंकवादियों ने घात लगाकर प्रेक्टिस फिल्ड से लौट रहे सीआरपीएफ काफिले पर अचानक हमला किया था जिससे 8 सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए एवं 21 अन्य घायल हो गए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हवाई हमले में मारे गए आईएस के 250 आतंकवादी