Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाफिज सईद के रिश्तेदार मक्की को बनाया गया जेयूडी का प्रमुख

हमें फॉलो करें हाफिज सईद के रिश्तेदार मक्की को बनाया गया जेयूडी का प्रमुख
लाहौर , रविवार, 12 मार्च 2017 (17:05 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार द्वारा मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमांइड हाफिज सईद को नजरबंद करने के बाद उसके रिश्तेदार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को जमात उद दावा का प्रमुख बना दिया गया। मक्की पर 20 लाख डॉलर का इनाम है।

 
जेयूडी के एक सदस्य ने रविवार को कहा कि सईद की नजरबंदी के बावजूद हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को आधिकारिक रूप से जेयूडी का प्रमुख बना दिया गया। उन्होंने कहा कि मक्की जेयूडी का दूसरे नंबर का नेता था जिसे सईद की नजरबंदी के बाद समूह की कमान संभाली गई।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या सईद अब भी अपने घर (जिसे पंजाब सरकार ने उपकारागार घोषित किया है) से जेयूडी का संचालन कर रहा है? सदस्य ने 'ना' में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मक्की साहब ही संगठन के सभी मामले देख रहे हैं। 
 
सईद को नजरबंद करने के बाद से मक्की ने लाहौर में आधा दर्जन से अधिक रैलियों का नेतृत्व किया है। पंजाब सरकार ने 30 जनवरी को सईद और जेयूडी एवं फलाह-ए-इंसानियत के 4 दूसरे नेताओं को 9 दिन के लिए नजरबंद कर दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा में राजनीतिक घमासान, पर्रिकर बना सकते हैं सरकार...