Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैं अपनी मां के लिए मतदान करूंगी : चेल्सी क्लिंटन

हमें फॉलो करें मैं अपनी मां के लिए मतदान करूंगी : चेल्सी क्लिंटन
फिलाडेल्फिया , शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (12:21 IST)
फिलाडेल्फिया। अपनी मां हिलेरी क्लिंटन को काम करके दिखाने वाली नेता करार देते हुए चेल्सी क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को अपना वोट देंगी, जो उनकी आदर्श हैं और जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी को बचा सकती हैं।

 
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपनी मां हिलेरी क्लिंटन के बारे में बात करते हुए अपने संबोधन में चेल्सी ने कहा कि इस साल नवंबर में मैं एक महिला को वोट दूंगी, जो एक मां और एक वकील के रूप में मेरी आदर्श हैं। एक महिला जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों और परिवारों के लिए काम करते हुए व्यतीत की। नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए हिलेरी (68) को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना गया है।
 
अपने संबोधन में चेल्सी (36) ने अपनी मां की कहानी, उनके मूल्यों और पारिवारिक जीवन एवं वे कैसे बड़ी हुईं, इसके बारे में बताया।
 
चेल्सी ने कहा कि मेरी मां बात सुनने वाली और काम करके दिखाने वाली नेता हैं। वे एक ऐसी महिला हैं जिनके पास दया, आस्था, दयालुता, न्याय की समझ और प्यारभरा दिल है। मां क्लिंटन कभी यह नहीं भूलतीं कि वे किसके लिए संघर्ष कर रही हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इराक और सीरिया में 14 और नागरिकों की मौत की पुष्टि