Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में हिन्दू महिला से दरिंदगी, सिर धड़ से अलग, स्तन भी काटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें brutally murder of a Hindu woman in Pakistan
, गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (14:33 IST)
कराची। पाकिस्तान में सिंध इलाके के सिंझोरो में एक विधवा हिन्दू महिला की अज्ञात दरिंदों ने हत्या कर दी। 40 वर्षीय दया भील का शव बहुत ही बुरी स्थिति में बरामद हुआ है। महिला के शव से उसका सिर अलग था, उसके स्तन भी काट डाले गए थे। निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला के सिर का मांस भी नोच लिया गया था। 
 
पाकिस्तान की पहली हिन्दू सांसद कृष्णा कुमारी ने ट्‍वीट कर जानकारी दी कि महिला का शव बहुत ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था और दरिंदों ने पूरे सिर का मांस नोच डाला। इससे महिला का चेहरा भी बुरी तरह विकृत हो गया था। कृष्णा के मुताबिक सिंझोरो और शाहपुरचाकर से भी पुलिस की टीमें पहुंची हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय दया भील के 4 बच्चे हैं। बच्चों का कहना है कि महिला की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। बेरहमी से कत्ल की गई इस महिला का शव एक सरसों के खेत में बरामद किया गया। कहा जा रहा है कि महिला के स्तन भी काट दिए गए थे। स्वयं सांसद कृष्णा कुमारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। 
webdunia
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला इतनी बुरी तरह किस व्यक्ति ने हत्या की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वन अनुसंधान संस्थान में दिखा तेंदुए का मूवमेंट, शावक दिखने के बाद परिसर को बंद किया